EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोचौनी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    14 Jun 2026 19:56 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। पिछोर। हिम्मतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गोचौनी में हुए पवन लोधी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार 2 जून को पवन लोधी का शव गांव के पास खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के पिता रामेश्वर लोधी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र रात में खाना खाने के बाद खेत पर गया था, लेकिन सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर हिम्मतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) तथा गवाहों के बयान के आधार पर वर्षा लोधी (26), कृष्णपाल लोधी और किशोरी लोधी निवासी ग्राम गोचौनी की संलिप्तता पाई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 14 जून को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नीतू सिंह, हिम्मतपुर चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी, प्रधान आरक्षक प्रभावती लोधी, आरक्षक अंकित सिंह, रामअवतार सिंह, बलवीर पाल, बचान सिंह तोमर एवं प्रीति यादववंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाददाता राजू जाटव पिछोर 

 



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना