EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम साहब एक नजर इधर भी.....,गोपाल ट्रेंडिंग कंपनी पर आखिर कब होगी कार्यवाही ?कालाबाजारी के चावल का सैंपल हुआ फेल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 45 54
    14 Jun 2026 19:41 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। गंजडुण्डवारा के कादरगंज रोड पर स्थिति गोपाल ट्रेडिंग कम्पनी की फर्म का 501 बोरी सरकारी कालाबाजारी के चावल का सैंपल फेल हो गया। उसकी रिपोर्ट आये हुए दो महीना बीत गए, लेकिन अभी तक इस पर विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है। साठ गांठ के चलते गोपाल ट्रेंडिंग कंपनी पर राशन विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है। विदित हो कि 2021 मे तत्कालीन जिलाधिकारी को गुप्त रूप से राशन की कालाबाजारी की शिकायत की गयी उन्होंने तत्कालीन जिलापूर्ति अधिकारी को भेजा l जब छापा मारा गया, तो कालाबाजारी का 501 बोरी चावल मौके से बरामद हुआ, और इस गोपाल ट्रेंडिंग कंपनी पर कार्यवाही हुई ओर मजे की बात यह रही इस कालाबाजारी के पीडीएस के चावल को गोल माल के चलते इसी के सपुर्द कर दिया गया। जब पुनः कुछ माह पूर्व मामले ने तूल पकड़ा,तो आनन फानन मे जिला पूर्ति अधिकारी ने छापा मारा 501 बोरी से ज्यादा पीडी एस का चावल मिला l इसे पुनः सील कर इस चावल के सैंपल जाँच को भेजे जिसमे सैंपल फेल हो गया।
 
 
 
राशन हुआ सील फिर हुई डील, कार्यवाही पर उठे सवाल...
 
गोपाल ट्रेडिंग कंपनी पर कालाबाजारी का राशन पकडा गया उसे सीज किया गया, लेकिन उस पर कोई विभागीय कार्यवाही नहीं हुई। विभाग द्वारा औपचारिकता पूर्ण कर राशन को सील कर दिया गया। राशन माफिया उस सील को तोड़ दिया गया, इस बात की द्वारा चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिला प्राासनिक स्तर पर राशन की जांच के लिए एक कमेटी बनी थी, विभाग की इतनी बड़ी कार्यवाही हुई नतीजा शून्य रहा।
 
सैंपल फेल फिर भी नहीं हुई कार्यवाही..
 
जब पीडीएस के कालाबाजारी के चावल का सैंपल फेल हो गया फिर विभाग द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना