EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर जोर, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    14 Jun 2026 19:39 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित जिलास्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी एमएलसी चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, काशी क्षेत्र प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और पूर्व विधायक धीरज ओझा उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश मिश्रा (राजन) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदे मातरम् के साथ हुई। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए अभी से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जनसंपर्क अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ को विकास और प्रति व्यक्ति आय के मामले में प्रदेश की अग्रणी श्रेणी में लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने निर्देश दिए कि सभी शक्ति केंद्रों और मंडलों में समयबद्ध बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए। वहीं जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बिना बैठक में शामिल हुए गलत रिपोर्टिंग करने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और सभी को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा। बैठक में जिला महामंत्री अजय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, रुचि केसरवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. सिंह, बृजेश पांडे, अशोक मिश्रा, अशोक सिंह, अशोक सरोज, राघवेन्द्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना