EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया आमरस प्रसाद
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 23 43
    14 Jun 2026 19:37 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पुरुषोत्तम मास के अंतिम एवं पांचवें रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति एवं अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित आमरस (मैंगो शेक) प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बनकर संपन्न हुआ। महाराजा अग्रसेन चौक, बजरिया स्थित आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन किशनपाल सिंह लोधी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन समिति के सेवा भाव और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।
आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पूरे दिन प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा और भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण में लोगों ने आमरस प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने समिति के इस जनसेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सेवा के संस्कारों को भी सशक्त करने का माध्यम बना। कार्यक्रम ने विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया।
इस अवसर पर सभासद मनमोहन अग्रवाल, शशांक सिंघल, जितेंद्र गोयल, अजय इलेक्ट्रॉनिक्स, पीयूष कंसल, हर्षित अग्रवाल, संजय गर्ग, ललित बंसल, दिनेश बंसल, आदेश शर्मा, अजय कौशिक, विष्णु ठेकेदार, सुधीर अग्रवाल, दीपक बंसल, प्रदीप गुड्डा, यश सिंघल सहित अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग और समाज की एकजुटता ही इस भव्य आयोजन की सबसे बड़ी ताकत रही। अंत में महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना