EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मुस्तैद दिखा प्रशासन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    14 Jun 2026 19:26 PM



सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

फोटो _01 - धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते नायबतहसीलदार

फोटो _ 02 धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों से बात चीत करते सीओ कुण्डा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के भुवन का पुरवा मोठिन में हाल ही में घर गिराये जाने की घटना को लेकर रविवार को सियासत गर्म हो उठी दिखी। लखनऊ से आये स्वजातीय नेताओं ने घटना को लेकर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हांलाकि धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व प्रशासनिक अनुमति न होने के बावजूद पुलिस व प्रशासन का भारी जमाबड़ा दिखा।धरना स्थल पर अमरेन्द्र सिंह, सनी सिंह पटेल व रंजना सैनी ने सरकार व प्रशासन की सह पर पि६ड़े वर्ग के पीड़ित के उत्तपीड़न की बात कही। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी होती दिखी। स्थानीय नेताओं में वीरु पासी व पवन पटेल भी घर गिराने की घटना को ज्यादती करार दिया लालगंज के नायब तहसीलदार पंकज कुमार से वार्ता में उस समय प्रदर्शनकारी नेता भौचक्के रह गये जब नायब तहसीलदार ने मकान निर्माण को अवैध बता दिया। नायब तहसीलदार ने यह जरूर माना कि विवादित घर गिराने की प्रक्रिया गलत थी। वहीं प्रशासनिक अफसर पहले कार्यक्रम की अनुमति न होने की बात कहकर बात चीत से मना कर दिया। कु६ घंटे बाद । सीओ कुण्डा अमरनाथ गुप्ता धरनास्थल पर पहुँचे। सीओ ने बात चीत में बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज हुआ है। उन्होने बताया कि दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने शेष आरोपियो की गिरफ्तारी तथा पीडित परिवार की सुरक्षा की माँग प्रमुखता से रखते हुए अफसरों को ज्ञापन सौंपा। अफसरों के आश्वासन पर करीब चार घंटे तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में ग्रामीणों की भीड़ अधिक होने से पुलिस हाई अलर्ट में दिखी। लालगंज कोतवाली के अलांवा महेशगंज, संग्रामगढ़, उदयपुर एस ओ भी भारी फोर्स के साथ डटे दिखे। प्रदर्शन के दौरान मंच से सीएम, स्थानीय सांसद व विधायक को निशाने पर लिए देखा गया। सीओ का कहना है , कार्यक्रम की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना