EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जी आर पी बलिया द्वारा प्रदत्त अज्ञात शव का अंतिम संस्कार फाउंड वन फाउंडेशन की नंदिनी तिवारी के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम नें किया
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    14 Jun 2026 18:18 PM



यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बताया गया कि थाना जी आर पी जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 382/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 13.06.2026 को अपरान्ह में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च फाउंड वन फाउंडेशन तीखमपुर बलिया की आदरणीय नंदिनी तिवारी द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

     

     

     

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह महामंत्री गणेश प्रसाद संतोष पासवान महाजन गुप्ता प्रीतम राजभर प्रतीक राजभर सुशांत राजभर व पी एन सिंह सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह  151173894



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना