EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
  • 151170379 - AJAY KUMAR 23 32
    14 Jun 2026 15:34 PM



मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को बरहदपुर स्थित किशुनदास बाबा की कुटी, रामजानकी मंदिर एवं प्राचीन शिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामशरण चौहान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश में साफ-सफाई के प्रति लोगों की सोच में व्यापक परिवर्तन लाया है और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल सिंह, संतोष सिंह, श्याम चौबे, राजेंद्र मौर्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। रिपोट - अजय कुमार  151170379



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना