EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा मंडल अध्यक्ष से मारपीट के आरोप पर थाने पहुंचे विधायक शिव अरोरा, कार्रवाई की मांग
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    14 Jun 2026 10:15 AM



 उत्तराखंड उधम सिंह नगर, दिनेशपुर । रुद्रपुर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ कथित मारपीट और गालीगलौज के मामले को लेकर शनिवार देर शाम विधायक शिव अरोरा समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिनेशपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया, जबकि पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

 जानकारी के अनुसार रुद्रपुर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदर्शन विश्वास ने दिनेशपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार शाम रुद्रपुर से अपने गांव आनंदखेड़ा नंबर-1 लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दो वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर हथियारों से लैस थे। जान बचाने के लिए वह पास की एक दुकान में घुस गए, जिसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 घटना की जानकारी मिलने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिनेशपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट से मुलाकात कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष द्वारा मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

 पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, राजेश बजाज, अनूप कुमार, कृष्ण व्यापारी, विकास सरकार, लक्ष्मण सिंह, नेपाल सरकार, गिम्पी ग्रोवर, विशु मक्कड़, उदित वर्मा, पंकज सरदार, तापस विश्वास, इंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना