EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिजली तार विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और सरिया से हमला; दो गंभीर घायल
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 12 21
    13 Jun 2026 22:38 PM



  • बिजली के तार के विवाद में खूनी संघर्ष, दो युवक गंभीर घायल
  • प्रतापगढ़ के तेजई का पुरवा गिस्था गांव में लाठी-डंडे और सरिया से हमला
  • पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत कई लोग घायल
  • महेशगंज थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद गांव में तनाव का माहौल
  • गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
  • पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

 

यूपी प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के तेजई का पुरवा गिस्था गांव में बिजली के तार को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जिसमें लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और लोहे की सरिया चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला सहित अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घर के बिजली तार को लेकर पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दिनांक 12 तारीख को सुबह इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अजय पाण्डेय और उनके परिवार के कई सदस्य हथियारों से लैस होकर घर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में आलोक कुमार पाण्डेय और उनके भाई विवेक कुमार पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए गए वार से दोनों जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा है, जिससे पीड़ित परिवार में भय और दहशत का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि ग्रामीण प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोर्ट 

20260613222303112655528.mp4

20260613222427603640473.mp4

20260613222502793620160.mp4

20260613222847560640576.mp4

20260613223010778341105.mp4



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना