स्लग - गाजीपुर में माफिया राज का हुआ अंत , 266 करोड़ की संपत्ति जब्त ; प्रभारी मंत्री ने गिनाई मोदी - योगी सरकार की बड़ी उपलब्धियां
2017 से पहले लोग रात में निकलने से डरते थे, आज आधी रात को बेटियां सुरक्षित घर लौटती हैं – रविन्द्र जायसवाल
2017 से पहले गाजीपुर में माफिया का राज था, लोग रात में निकलने से डरते थे
दावा- आज आधी रात को भी बेटियां सुरक्षित घर पहुंच रही हैं
266 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई
गैंगस्टर एक्ट में 1341 अपराधी जेल भेजे गए
75 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा और हेरोइन बरामद किया गया।
1768 मुकदमों में 2673 अपराधियों को सजा, 232 को उम्रकैद मिली
112 पुलिस मुठभेड़ों में 136 अपराधी घायल, 3 ढेर हुए
मंत्री बोले- माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त, गाजीपुर में अब कानून का राज
गाजीपुर - उत्तर प्रदेश सरकार के (प्रभारी मंत्री) रविन्द्र जायसवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों और योगी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए , कानून व्यवस्था में आए बड़े बदलाव का दावा किया । राइफल क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए , कहा कि 2017 से पहले गाजीपुर में एक माफिया का राज था , लेकिन आज अपराधियों के नेटवर्क ध्वस्त हो चुके हैं । मंत्री ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में गाजीपुर पुलिस ने 266 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की , हजारों अपराधियों को जेल भेजा और सैकड़ों को अदालत से सजा दिलाई है । उन्होंने कहा कि आज गाजीपुर में कानून का राज स्थापित हुआ है । और विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं । उत्तर प्रदेश के (प्रभारी मंत्री) रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल का विकास कार्य पिछले 70 वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक प्रभावी रहा है । उन्होंने कहा कि कभी अपराध और माफियाओं के लिए चर्चित रहने वाला गाजीपुर आज कानून व्यवस्था के मामले में नई पहचान बना रहा है । मंत्री के मुताबिक 2017 से पहले लोग रात में परिवार के साथ यात्रा करने से कतराते थे , जबकि आज बेटियां आधी रात को भी सुरक्षित घर लौट रही हैं । मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 1341 अपराधियों को जेल भेजा है । 151 मामलों में कार्रवाई कर 266 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई । एनडीपीएस एक्ट के तहत 626 मुकदमे दर्ज कर 779 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 75 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा व हेरोइन बरामद किया गया । गो-तस्करी के 600 मामलों में 1729 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जबकि 3606 गोवंश को मुक्त कराया गया । पुलिस की सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए , मंत्री ने बताया कि 112 पुलिस मुठभेड़ों में 136 अपराधी घायल हुए , और तीन बदमाश मारे गए । वहीं मजबूत पैरवी के चलते 1768 मुकदमों में 2673 अपराधियों को अदालत से सजा दिलाई गई । इनमें 232 दोषियों को आजीवन कारावास और दो को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई । अवैध हथियारों और शराब के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है । प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि पुलिस के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। जनपद में साइबर थाना भवन, अग्निशमन केंद्र, नई पुलिस चौकियां, रामपुर मांझा थाना और बिरनो थाने के आधुनिक भवन सहित कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है । उन्होंने बताया कि इस दौरान 2496 नए पुलिसकर्मी जनपद को मिले हैं । और पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं । (प्रभारी मंत्री) का दावा है कि गाजीपुर अब माफिया और अपराध की पहचान से निकलकर विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई तस्वीर पेश कर रहा है । सरकार के आंकड़ों के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि कानून व्यवस्था और विकास दोनों मोर्चों पर जनपद में बड़ा बदलाव आया है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाइट – रविन्द्र जायसवाल, प्रभारी मंत्री , गाजीपुर / मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ।

20260613203107779328235.mp4
20260613203116437413740.mp4

20260613203630096787611.mp4
