EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित भवन निर्माण के लिए बिरनो थाना परिसर में किया भूमि पूजन
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    13 Jun 2026 19:54 PM



गाजीपुर  । पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जनपद के थाना बिरनो परिसर में दिन शनिवार को प्रशासनिक/आवासीय भवन के निर्माण हेतु विधि - विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया । इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि की पूजा की गई और नए भवन के शांतिपूर्ण व सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई । इस भूमि पूजन निर्माण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल और जनसुनवाई हेतु आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि थाना बिरनो में बनने वाला यह नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा । इससे न केवल थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों को काम करने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा , बल्कि अपनी फरियाद लेकर आने वाले आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के बैठने व जनसुनवाई के लिए भी उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित होगी । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजश्री , थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह , समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह  151164525



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना