खेरागढ़ तहसील परिसर मे दिनांक 13 जून 2026 दिन शुक्रवार को खेरागढ़ बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर तालाबंदी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, स्टांप वेंडर तथा अन्य संबंधित लोग शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था और उससे जुड़े बदलावों के कारण अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं तथा तहसील से जुड़े कर्मचारियों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप है कि नई व्यवस्था लागू होने से तहसील परिसर में होने वाले कार्यों में कमी आएगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसी किसी भी व्यवस्था को लागू करने से पहले संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाए तथा रोजगार पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि रोजगार और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े हितों की रक्षा के लिए है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया । रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
