EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिजली के तार को लेकर भड़की हिंसा, कुल्हाड़ी और सरिया से हमले में दो गंभीर, गांव में तनाव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    13 Jun 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के तेजई का पुरवा गिस्था गांव में बिजली के तार को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी तथा लोहे की सरिया चलने लगी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला समेत अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार उनके घर का बिजली का तार पड़ोसी के मकान के पास से होकर गया है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। आरोप है कि अजय पाण्डेय समेत उनके परिवार के कई सदस्य एकजुट होकर हथियारों से लैस अवस्था में घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में आलोक कुमार पाण्डेय और उनके भाई विवेक कुमार पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। बताया जाता है कि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए जाने से दोनों मौके पर ही गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विवेक कुमार पाण्डेय की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में पीड़िता को भी चोटें आई हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोग प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना