EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सब्जियों के दाम में आई गिरावट, ग्रहणियों ने बताया रसोई का हुआ कम बजट
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 23 43
    13 Jun 2026 19:48 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पेट्रोल-डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच सब्जियों के दामों में आई गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है। पिछले दो सप्ताह में कई प्रमुख सब्जियों के भाव में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। मंडियों में आवक बढ़ने और स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ने के कारण थोक व फुटकर बाजार दोनों में कीमतें नीचे आई हैं।

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह से ही स्थानीय खेतों में तैयार होने वाली लौकी, तोरई, गोभी और अन्य हरी सब्जियों की आपूर्ति बढ़ गई है। इसके अलावा बाहरी क्षेत्रों से आने वाली शिमला मिर्च, खीरा, बैंगन और हरी मिर्च की उपलब्धता भी बढ़ी है, जिससे बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।
नगर के सब्जी व्यापारियों राकेश बंसल, राजीव शर्मा व राजेश लोधी आदि का कहना है कि भाव कम होने से ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां लोग सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे थे, वहीं अब परिवारों की जरूरत के अनुसार खुले तौर पर सब्जियां खरीदी जा रही हैं। व्यापारियों को भी बिक्री बढ़ने से राहत मिली है।
मंडी के एक और व्यापारी नेमपाल लोधी ने बताया कि पिछले महीने जिन सब्जियों के दाम ऊंचे स्तर पर थे, वे अब काफी कम हो गए हैं। खासकर शिमला मिर्च, तोरई, बैंगन, नींबू और हरी मिर्च के दामों में अच्छी गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दिनों में आवक इसी तरह बनी रही तो कीमतों में और नरमी आ सकती है।  एक नजर में सब्जियों के भाव (प्रति किलो) सब्जी पहले अब, ग्वार की फली 50 रुपये20रुपये, शिमला मिर्च 50 रुपये 30 रुपये, अरबी 60 रुपये 30 रुपये, तोरई 40 रुपये 20 रुपये, खीरा 30 रुपये 20 रुपये, हरी मिर्च 80 रुपये 40 रुपये, नींबू 240 रुपये 120 रुपये, कच्चा आम 50 रुपये 30 रुपये। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना