EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

न्यायालय के आदेश के बाद भी कब्जे के लिए भटक रहा पीड़ित
  • 151042177 - CHANDRABHUSHAN PANDEY 54 54
    13 Jun 2026 19:38 PM



देवरिया जनपद के थाना तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम कौला मुड़ेरा में न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व टीम और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के क्रम में भूमि पर पत्थर गाड़ने की कार्रवाई की। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार संबंधित भूमि पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

लेकिन पीड़ित का आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद उसे अब तक वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है। पीड़ित का कहना है कि वह 6 जून 2026 से लगातार न्याय के लिए अधिकारियों और संबंधित विभागों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

पीड़ित का आरोप है कि प्रशासन द्वारा मौके पर कार्रवाई तो की गई, लेकिन आदेश का पूर्ण रूप से पालन नहीं हुआ। ऐसे में उसे आज भी अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब न्यायालय और जिला प्रशासन के आदेश मौजूद हैं, तो फिर पीड़ित को कब्जा दिलाने में देरी क्यों हो रही है? क्या संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाएगा, या फिर मामला फाइलों में ही उलझकर रह जाएगा?

फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि पीड़ित को उसका हक कब तक मिल पाता है। रिपोट - चंद्रभूषण पाण्डेय  151042177



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना