EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने देवली गौशाला एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    13 Jun 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनपद के भ्रमण के दौरान विकासखंड लक्ष्मणपुर क्षेत्र की देवली गौशाला एवं देवली ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले देवली गौशाला पहुंचकर गौवंश के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ एवं चना खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया तथा गौवंश के बेहतर संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने देवली ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पंचायत भवन परिसर की नियमित साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रखरखाव एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना