EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां,अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    13 Jun 2026 19:26 PM



किसान, गरीब,आमजन के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए, बदली विकास की तस्वीर - मा0 मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह

फास्ट प्रतापगढ़।  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण) मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को लेकर संवाद स्थापित किया गया। यह कार्यक्रम समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जा रही है। जनपद प्रतापगढ़ में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 6 लाख 50 हजार 524 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए हैं, जिससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध हो रही है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद में 40,816 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे निर्मित किए गए हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ प्रदेश एवं देश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी श्री राघवेंद्र शुक्ला, देवेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना