EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तीसरे दिन भी जारी रहेगा आंदोलन, मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे सोमवार को रक्त-पत्र युवा मंच
  • 151010475 - MANOJ SHARMA 43 54
    13 Jun 2026 19:25 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज , 13 जून 2026
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर युवा मंच के बैनर तले आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि सरकार ने लाखों बेरोजगार युवाओं की भावनाओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार को प्रदेश भर के अभ्यर्थियों की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्त-पत्र भेजे जाएंगे, जिनके माध्यम से पुरानी नियमावली के आधार पर तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग की जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि नई नियमावली के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में अचानक किया गया बदलाव लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बिना किसी पूर्व सूचना के नई व्यवस्था में धकेलना पूरी तरह छात्र एवं युवा विरोधी कदम है। इससे लाखों अभ्यर्थियों के रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे और उनके सपने टूट जाएंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते युवाओं की आवाज नहीं सुनी तो प्रदेश भर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। युवा मंच किसी भी कीमत पर युवाओं के अधिकारों का हनन नहीं होने देगा तथा पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी होने तक संघर्ष जारी रहेगा रविवार को भी आन्दोलन जारी रखने व ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को आन्दोलन का हिस्सा बनने की अपील की है।इस अवसर पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, एल०के० चौधरी, पी०एन० वर्मा, अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, रिंकी चौहान, रीता जायसवाल, आरती सिंह, अनीता यादव, सुमन यादव, अर्चना कुशवाहा, नेहा सिंह, ममता पटेल, प्रियंका मिश्रा, पीयूषिका यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, सूरज कुमार सोनी, ईश्वर कुमार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिलीप वर्मा, दिनेश कुमार यादव, बृजेश पांडेय, गंगा प्रसाद सिंह सहित अनेक अभ्यर्थी उपस्थित रहे। रिपोर्ट मनोज शर्मा 151010475



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना