EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वामी करपात्री जी जन्मस्थली को हरित जोन के लिए रात्रि चौपाल में डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    13 Jun 2026 19:12 PM



जिलाधिकारी ने चौपाल में सुनीं जन शिकायतें, भटनी में स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

भटनी में डीएम को ज्ञापन सौपते स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के पदाधिकारी

भटनी मे रात्रि चौपाल मे डीएम को स्वामी करपात्री जी का चित्र भेंट करते ग्रामीण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि को लेकर शुक्रवार की रात रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड के भटनी में डीएम ने चौपाल लगायी। इसमे धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी की जन्मस्थली को हरित जोन घोषित किये जाने को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को ज्ञापन सौपा गया। स्वामी करपात्री सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में सौपे गये ज्ञापन में सरकार से स्वामी जी की जन्मस्थली के दस किलोमीटर की परिधि में हरे पेड़ो की कटान प्रतिबंधित किये जाने की मांग उठाई गयी है। वही स्वामी जी की पैतृक स्थली पर वृहद पौधरोपण अभियान को संचालित करने के साथ अवैध खनन को भी प्रतिबंधित किये जाने पर जोर दिया गया है। डीएम ने मांग पत्र पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इधर रात्रि चौपाल मे शुक्रवार की देर रात तक डीएम अभिषेक पाण्डेय ने गांव का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओ का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्वामी करपात्री जी की स्मृति को संजोने के लिए जिला प्रशासन शीघ्र शासन को कार्य योजना सौपेगा। वही डीएम ने चौपाल मे जनशिकायतों की भी एक एक कर सुनवाई की। चौपाल मे मौजूद सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के उन्होने कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं बेसिक शिक्षा तथा आंगनबाड़ी योजना के संचालन की भी गांव में हकीकत खंगाली। डीएम ने रात का भोजन ग्रामीणों के साथ भी किया। रात करीब पौने दो बजे तक जिलाधिकारी का गांव में भ्रमण मातहतों मे बेचैनी लिए जरूर देखा गया। ग्राम प्रधान/प्रशासक गंगाराम निर्मल, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, राकेश चतुर्वेदी आदि ने जिलाधिकारी को ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया। वहीं स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के सुरेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र नारायण मिश्र, अरूण मिश्र, सुधाकर नाथ ओझा व संदीप तिवारी ने डीएम को स्वामी करपात्री जी का चित्र भेंट किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता विद्युत रूपेश कुमार, एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा, तहसीलदार गरिमा वर्मा, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, बीडीओ विजयशंकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना