- थाना बिरनो में नए प्रशासनिक व आवासीय भवन का भूमि पूजन, एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया शिलान्यास
- गाजीपुर पुलिस को मिलेगा आधुनिक भवन, बिरनो थाना परिसर में निर्माण कार्य शुरू
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन, थाना बिरनो में बनेगा अत्याधुनिक भवन
- जनसुनवाई और पुलिस कार्यों को मिलेगी नई गति, बिरनो थाने में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का शिलान्यास
- पुलिस कर्मियों और आमजन की सुविधाओं के लिए बिरनो थाना परिसर में नए भवन की सौगात
- एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया भूमि पूजन, बिरनो थाने में बेहतर बुनियादी ढांचे की पहल
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जनपद के *थाना बिरनो परिसर* में आज दिन शनिवार को प्रशासनिक/आवासीय भवन के निर्माण हेतु विधि - विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया । इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि की पूजा की गई और नए भवन के शांतिपूर्ण व सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई । इस भूमि पूजन निर्माण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल और जनसुनवाई हेतु आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि थाना बिरनो में बनने वाला यह नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा । इससे न केवल थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों को काम करने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा , बल्कि अपनी फरियाद लेकर आने वाले आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के बैठने व जनसुनवाई के लिए भी उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित होगी । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजश्री , थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह , समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - डॉ. ईरज राजा ( पुलिस अधीक्षक ) गाजीपुर ।
20260613181506216701553.mp4

20260613181508415377385.mp4


20260613181541020517684.mp4