EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हापुड़ देहात में चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला: लेपर्ड ड्यूटी के कर्मचारियों से मारपीट, कई पुलिसकर्मी घायल
Link
  • 151044786 - JABIR ALI 43 65
    13 Jun 2026 17:06 PM



 

 

यूपी हापुड़ थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में 12-13 जून 2026 की रात गश्त कर रही लेपर्ड ड्यूटी की टीम पर हमला हो गया। चेकिंग के दौरान रोके गए बाइक सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, जिसमें कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं

 

 

मीडिया सैल जनपद हापुड़ के अनुसार, रात में लेपर्ड ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ अज्ञात युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया। उनके पास से शराब की बोतलें बरामद होने पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। 

विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लेपर्ड ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रकरण में थाना हापुड़ देहात पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

 

 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना गंभीर है। पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 

 

 

हापुड़ देहात में रात चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला... बाइक सवार युवकों ने शराब मिलने पर किया विवाद... साथियों को बुलाकर लेपर्ड ड्यूटी टीम को पीटा... कई पुलिसकर्मी घायल... आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।"

20260613170505547367703.mp4



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना