EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हजयात्रा से सकुशल वापस लौटे हाजियों का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे-जावेद कमर खान
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 54 56
    13 Jun 2026 17:04 PM



 

 

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य व अल्पसंख्यक मोर्चा के बलिया जिला अध्यक्ष जावेद कमर खान ने लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचकर पवित्र हज यात्रा से लौटे हाजियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने हाजियों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनकी हर संभव सहायता एवं खिदमत में उपस्थित रहे।
जावेद कमर खान ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हज यात्रा पूरी कर लौटने वाले हाजी समाज के लिए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश लेकर आते हैं। उन्होंने हाजियों को हज की मुकम्मल अदायगी पर मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की दुआ की।हाजियों और उनके परिजनों ने जावेद कमर खान की सेवा भावना, सक्रियता और सहयोगी रवैये की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों ने कहा कि जावेद कमर खान हमेशा हाजियों की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी हाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की और कहा कि हाजियों की सेवा उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।


देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260613170354267342360.mp4



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना