EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बहादुरगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोर गैंग के 3 शातिर धरे गए, 7 चोरी की बाइक-असलहे बरामद
Link
  • 151044786 - JABIR ALI 54 65
    13 Jun 2026 16:51 PM



 

यूपी हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे बरामद किए हैं। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ जिलों में रेकी कर भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेचकर ये ऐश करते थे।

  बरामदगी  में 

1. 7 मोटरसाइकिल मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ से चुराई गईं 

 तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद की गई 

 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। तीनों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ये गैंग लंबे समय से तीन जिलों में सक्रिय था।

पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और चोरी की बाइक खरीदने वालों की तलाश में जुटी है। तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 

 

टीवी एंकर पंच लाइन

हापुड़ के बहादुरगढ़ से बड़ी खबर... पुलिस ने बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश... 3 शातिर गिरफ्तार... मेरठ से हापुड़ तक चुराई 7 बाइक और असलहे बरामद... बदमाशों पर दर्जन भर से ज्यादा केस 

20260613164941521272826.mp4

2026061316500759254102.mp4



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना