जौनपुर में काम के बदले अनाज योजना में हुए 7 लाख 61 हजार रुपये के घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और कोटेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वर्ष 2004-05 का है, जिसमें मजदूरों को कार्य के बदले दिए जाने वाले खाद्यान्न में गबन और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। ईओडब्ल्यू की टीम ने सरपतहां और शाहगंज क्षेत्र से आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में इस महीने अब तक चार कोटेदारों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार जारी है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
