EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तापमान में गिरावट, लेकिन सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 76
    13 Jun 2026 14:57 PM



आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जौनपुर में गर्मी से मिली राहत

जौनपुर में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।वहीं, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बीते दिनों सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना