EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपराधियों के लिए सख्त, जनता के लिए भरोसे का नाम बने उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए हुए सम्मानित
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 34 54
    13 Jun 2026 13:42 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जगदीशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सक्रिय पुलिसिंग और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है।
प्रशस्ति पत्र में थाना पीपीगंज क्षेत्र में तैनाती के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया है। गौरव तिवारी ने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित की, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली। साथ ही लूट की एक गंभीर घटना में शामिल दो अंतरजनपदीय बदमाशों की गिरफ्तारी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पुलिस विभाग में भी सराहना की जा रही है।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसहयोग से क्षेत्र में आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पहल की। इस व्यवस्था से अपराधियों पर प्रभावी नजर रखने में मदद मिली और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए गौरव तिवारी के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी लगन, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहने की अपेक्षा जताई।
क्षेत्र के लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और जनहितैषी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाना पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करता है। गौरव तिवारी की कार्यशैली आज युवाओं और पुलिस विभाग के लिए एक प्रेरणास्रोत बन रही है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना