EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर की सब्जियों का विदेशों में जलवा, दुबई-सिंगापुर तक पहुंचेगा स्वाद
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    13 Jun 2026 14:49 PM



ग्लोबल मार्केट में पहुंचीं जौनपुर की सब्जियां, किसानों के लिए खुला निर्यात का रास्ता

जौनपुर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में उगाई जाने वाली सब्जियां अब दुबई और सिंगापुर के बाजारों तक पहुंचेंगी। पहली बार जिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सब्जियों का निर्यात शुरू होने जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर दाम और नया बाजार मिलेगा।

जौनपुर के केराकत क्षेत्र स्थित मेहौड़ा गांव से रविवार को करीब ढाई टन ताजी सब्जियों की खेप दुबई और सिंगापुर के लिए रवाना की जाएगी। इसमें हरी मिर्च, भिंडी, मशरूम, शिमला मिर्च, केला और कुंदरू शामिल हैं।जिला उद्यान विभाग और स्थानीय उद्यमियों के प्रयास से यह सफलता मिली है। ट्रायल के तौर पर भेजी गई सब्जियां विदेशी गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरीं, जिसके बाद नियमित निर्यात का रास्ता साफ हो गया।इस पहल से जिले के हजारों किसानों को फायदा होगा। अब किसानों से सीधे खेतों से सब्जियां खरीदी जाएंगी और भुगतान भी तुरंत उनके खातों में किया जाएगा। जौनपुर की सब्जियां अब विदेशी थालियों का स्वाद बढ़ाएंगी और किसानों की आय में भी बढ़ोतरी करेंगी। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना