जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। देल्हूपुर मोड़ स्थित शीतलगंज के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक साहब लाल यादव को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502