EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राघव मैरिज होम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 14 जून को शमशाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे महाराणा प्रताप प्प्रतिमा का अनावरण
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 55
    13 Jun 2026 10:42 AM



 

 खैरागढ़ राघव मैरिज होम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 14 जून को 

 वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 14 जून को शमशाबाद स्थित ए.पी. इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह एवं किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली के सफल आयोजन के लिए जनसंपर्क अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा खेरागढ़ क्षेत्र के ऊंटगिर रोड स्थित राघव मैरिज होम में एक भव्य संवाद एवं निमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, माताएं-बहनें, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया का क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों में आगामी समारोह को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे अमर योद्धा हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष का मार्ग नहीं छोड़ा। उनका जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि शमशाबाद में आयोजित होने वाला यह समारोह केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उनके करकमलों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह आयोजन पूरे जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा।

डॉ. भदौरिया ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी समारोह को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमर सिंह भगत, अधिवक्ता जोगेंद्र सिंह परमार, बच्चू सिंह सिकरवार, गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रमोद तोमर, शिशुपाल सिकरवार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार, विजयपाल सिकरवार, पूर्व प्रमुख सीपी सिंह, बृजेश प्रधान, बच्चन सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह, डॉ. श्यामवीर सिंह, रामेंद्र सिकरवार, अधिवक्ता जितेंद्र सिकरवार, अजय सिकरवार, उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीष सिंह, देवप्रकाश सिंह सिकरवार एवं सरपंच अरविंद सिकरवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगला कमाल में भी हुआ भव्य स्वागत

राघव मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए आयोजन समिति एवं जनप्रतिनिधियों ने नगला कमाल गांव का भी दौरा किया। यहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा समारोह को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान गजेंद्र सिंह लंबरदार, सुरेश सिकरवार (पूर्व प्रधान), थान सिंह सिकरवार, मनोज परमार (प्रधान), संदीप सिकरवार, डॉ. अजीत सिकरवार, पत्रकार शिवम सिकरवार, राघवेंद्र सिंह, हरि सिंह तोमर, विजयराज सिंह, भोला सिकरवार, विक्की ठाकुर एवं संगम सिकरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर खेरागढ़ एवं शमशाबाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। विभिन्न गांवों एवं कस्बों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा राष्ट्र स्वाभिमान के संदेश को आगे बढ़ाएंगे। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना