बयाना में विधायक और ईओ के बीच विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई
राजस्थान के बयाना से जहाँ कस्बे के नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक के दौरान बयाना विधायक ऋतु बनावत के साथ जुवानी जंग के बाद नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अनिता कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।बता दें नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। जिसमें बयाना-रूपवास विधायक ऋतु बनावत और नगर पालिका की ईओ अनिता कुमारी के बीच तीखी बहस 'तू-तड़ाक' में बदल गई। जिसके बाद विधायक ने मौके से ही फोन पर बात कर, जिला कलेक्टर को नगरपालिका की अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय तक मामला पहुँचने के बाद सरकार द्वारा ईओ अनिता कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निलंबन आदेश जारी किए गए हैं। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट
20260613082817267467435.mp4
20260613082856347787347.mp4
20260613082938428347516.mp4
