फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम में देवरहा बाबा के शिष्य जंगल बाबा खरवईं द्वारा 18 जून को सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु समग्र चेतना महोत्सव का आयोजन नवनिर्मित हनुमान मंदिर खरवईं में किया गया है। उक्त महोत्सव में अनेक संत एवं समाज के बुद्धिजीवी गण सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं। इस संबंध में एक बैठक रामानुज आश्रम में हुई। कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म की गलत व्याख्या की जा रही है तथा समाज में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा सभी धर्म वर्ग के संतों एवं बुद्धिजीवियों को राष्ट्र के समग्र विकास एवं सामाजिक चेतना को जागृत करने के लिए आगे आना पड़ेगा। राष्ट्र सर्वोपरि है इसलिए आज विश्व में जो हालात चल रहे हैं उससे भारत देश भी प्रभावित हो रहा है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों को समझे और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें। आज पुरुषोत्तम मास की द्वादशी है आज के दिन किया गया पुण्य कार्य और संकल्प अक्षय फलदाई होता है। आप द्वारा जंगल बाबा खरवईं को अंगवस्त्रम एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक तिवारी आलोक आजाद महेंद्र नाथ मिश्र एडवोकेट नारायणी रामानुज दासी दिव्या द्विवेदी अभय उपाध्याय रामकृष्ण रामानुज दास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
