EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, देल्हूपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    12 Jun 2026 19:36 PM



हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्त व एक महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 9 जून की शाम करीब 7:30 बजे प्रदीप कुमार सरोज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप कुमार के सिर, गर्दन और आंख में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना देल्हूपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार उर्फ प्रधान (21 वर्ष), किशन कुमार उर्फ वकील (19 वर्ष) तथा यशोदा देवी (45 वर्ष) निवासी ग्राम सराय प्रानमती, थाना देल्हूपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को चांदपुर मोड़-प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ प्रधान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना