EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल रंग लाई, दो बिखरते परिवारों को फिर मिला साथ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 23 43
    12 Jun 2026 19:30 PM



आपसी मतभेद भुलाकर पति-पत्नी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, महिला प्रकोष्ठ की काउंसलिंग से बचा परिवारों का टूटना

सीओ नमिता सिंह की पहल पर सुलझे पारिवारिक विवाद, दंपतियों ने साथ रहने का लिया संकल्प

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए कार्यरत महिला सहायता प्रकोष्ठ ने एक सराहनीय पहल करते हुए दो परिवारों को टूटने से बचा लिया। लंबे समय से आपसी मतभेद और पारिवारिक विवादों के कारण अलग रह रहे दो दंपतियों के बीच सफल काउंसलिंग कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी नमिता सिंह के नेतृत्व में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न हुए मतभेदों और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद दोनों दंपतियों ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को समझने तथा सम्मान के साथ पुनः साथ रहने की सहमति जताई। आपसी विश्वास और संवाद के माध्यम से दोनों परिवारों ने नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। महिला सहायता प्रकोष्ठ की इस पहल से न केवल दो परिवारों का विघटन रुक गया, बल्कि समाज में संवाद और समझदारी के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान का सकारात्मक संदेश भी गया। महिला सहायता प्रकोष्ठ की ओर से बताया गया कि पारिवारिक विवादों को न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया तक पहुंचने से पहले आपसी सहमति और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे परिवारों में सौहार्द बना रहता है और सामाजिक ताना-बाना भी मजबूत होता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना