EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांशीराम कॉलोनी में चला स्वच्छता का महाअभियान, नालियों की सफाई के साथ एंटी लार्वा छिड़काव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 23 32
    12 Jun 2026 19:14 PM



केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका बेल्हा की विशेष पहल, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा संचालित विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी, कृषि फार्म एवं सगरा क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने युद्धस्तर पर सफाई कार्य करते हुए नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनस्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष कार्यवाही की। नगर पालिका परिषद बेल्हा के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत क्षेत्र में जमा कूड़े-कचरे को हटाया गया तथा चोक नालियों की सफाई के लिए विशेष सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई। लंबे समय से अवरुद्ध नालियों को साफ कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। साथ ही मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी किया गया, जिससे डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। नगर पालिका परिषद बेल्हा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है और जनसहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना, संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को धरातल पर साकार करना है।"स्वच्छ प्रतापगढ़, स्वस्थ प्रतापगढ़" के लक्ष्य को लेकर नगर पालिका की टीम लगातार नगर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना