EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में गल्ला व्यापारी की दुकान में चोरी, ताले तोड़कर नकदी व गल्ला ले गए चोर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 55 77
    12 Jun 2026 15:08 PM



 

 आगरा के खेरागढ़ कस्बा  में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिनांक 11 जून 2026 दिन बुधवार  देर रात गल्ला मंडी के पास स्थित एक गल्ला व्यापारी एवं परचून सामान विक्रेता की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। चोरी की वारदात के बाद व्यापारी अपनी अपनी दुकानों को लेकर चिंता में 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी परचून सामान विक्रेता राजेश कुमार की दुकान पर देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखे लगभग 4 से 5 हजार रुपये नकद तथा एक-दो कट्टे गल्ला चोरी कर ले गए। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी सहित गल्ला गायब मिला।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना