जौनपुर पुलिस ने OLX और एनिमल ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पशु और जेसीबी मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों को बंधक बनाता था और उनसे जबरन वसूली व मारपीट करता था। गिरफ्तारी 11 जून 2026 को सुजानगंज थाना क्षेत्र से हुई ।
इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले, 10 जून 2026 को इस ठगी गिरोह के सरगना सहित दो अन्य शातिर अपराधियों को सुजानगंज और सिकरारा थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सुजानगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सुनील प्रजापति (30 वर्ष), पुत्र रामतीरथ प्रजापति, निवासी ऊटरूखुर्द, थाना बक्सा, जिला जौनपुर को हरिपुर मोड़ से दबोचा गया। सुनील प्रजापति OLX और एनिमल ऐप पर लोगों को लुभाकर बुलाता था, फिर उन्हें बंधक बनाकर जबरन धन वसूली करता था।गिरफ्तार अभियुक्त सुनील प्रजापति सुजानगंज थाना में दर्ज मु0अ0सं0 194/26 और सिकरारा थाना में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026 से संबंधित वांछित था। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 112/26 भी दर्ज है। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं जैसे 318(4), 316(2), 115(2), 352, 351(2), 308(5), 319(2), 109(1), 127(2), 61(2) शामिल हैं।अभियुक्त सुनील प्रजापति का एक लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जौनपुर के बक्सा थाना में मु0अ0सं0 363/2022 (धारा 120-B, 380, 411), मु0अ0सं0 87/2025 (धारा 127(2), 308(5), 317(2), 318(4), 351(2), 352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट), और मु0अ0सं0 235/2025 (धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट) जैसे मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान और कांस्टेबल वरुण यादव शामिल थे।
