EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

48 घंटे के बाद पीड़ित परिवार वालों ने अंतिम संस्कार करने के लिए हुए तैयार
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 45 64
    12 Jun 2026 11:36 AM



उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के कौली सददोपुर निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र श्री राम सिंह बुधवार की रात गांव के ही तेज बहादुर शर्मा नाउ से कुछ जमीनी विवाद हुआ जो कि विवाद इतना विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें अजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई जिनकी उम्र लगभग 48 वर्ष थी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं । वही पीड़ित परिवार के लोगों ने डेड बॉडी को रखकर धरने पर बैठ गए जिसकी सूचना मिलती ही तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा संख्या 309/ 26 धारा.103(1).109(11).191(2).191(3).115(2).3(5)BNS धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवार को सीओ सदर दिवेश सिंह और वहीं पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पीएसी बल मौके पर तैनात काफी समझाया बुझाए जिसे पीड़ित परिवार फिर भी अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुए। वहीं सूचना मिलते ही कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार मौके पर पहुंचे और पीड़ित को काफी समझाएं जिससे पीड़ित परिवार 48 घंटे के बाद अंतिम संस्कार को तैयार हुआ। वहीं पर बक्सा थाना अध्यक्ष के द्वारा कुछ व्यक्तियों को और कुछ महिलाओं को जिनका नाम तेज बहादुर शर्मा पुत्र मिठाई लाल शशि कला पत्नी तेज बहादुर शर्मा सुनीता शर्मा पत्नी राजेश शर्मा रमिला शर्मा पत्नी दान बहादुर शर्मा को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिए गए हैं थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि और भी अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना