EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी के महज 4 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने चाचा पर धमकी और हत्या का लगाया आरोप
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 66
    11 Jun 2026 21:06 PM



शादी के चार दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, प्रयागराज के बनपुरवा गांव में मचा हड़कंप

2. हड़िया थाना क्षेत्र में नवविवाहित युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

3. शादी का विरोध और धमकियों के बीच युवक की मौत, निष्पक्ष जांच की मांग

4. प्रयागराज: नवविवाहित संतोष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमीन विवाद की भी चर्चा

5. खुशियां बदलीं मातम में, शादी के कुछ दिन बाद युवक की मौत से परिवार सदमे में

6. हड़िया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सभी पहलुओं से जांच जारी

 

यूपी के प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है जहाँ हड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बनपुरवा धनपुर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब 25 वर्षीय युवक संतोष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक संतोष स्वर्गीय इंद्रजीत का सबसे छोटा पुत्र था। परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें सबसे बड़े दारा, दूसरे नंबर पर सुनील और सबसे छोटे संतोष थे। और वहीं पर परिजनों द्वारा

बताया जा रहा है कि संतोष की शादी 7 तारीख को सेवना गांव निवासी गौरी के साथ हुई थी और शादी को अभी महज चार दिन ही हुए थे। परिजनों का आरोप है कि संतोष के चाचा सुभाष लगातार शादी का विरोध कर रहे थे और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे। और वहीं पर
मृतक की भाभी ज्ञानवती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चाचा द्वारा संतोष को बार-बार धमकाया जाता था कि शादी नहीं होने देंगे और शादी होने पर घर में रहने नहीं देंगे। परिवार का यह भी कहना है कि किसी पुराने मुकदमे और जमीन संबंधी विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। और वहीं
परिजनों के अनुसार, सुबह गांव के प्रधान द्वारा सूचना मिली कि संतोष का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा। और ग्राम प्रधान द्वारा थाना हडिया पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची हडिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस प्रयागराज भेजा गया और वही घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार के अन्य सदस्य भी भय के कारण घर छोड़कर इधर-उधर रहने को मजबूर हैं।
मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में मौत के पीछे की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260611204915466158214.mp4

20260611210319769147508.mp4

20260611210540150502633.mp4



Subscriber

188749

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना