EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की हालत गंभीर
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 54
    11 Jun 2026 20:30 PM



 

  1. वाराणसी के लूठाखुर्द गांव में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, बुजुर्ग को लगी गोली
  2. चौबेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, 70 वर्षीय लल्लू गुप्ता गंभीर घायल
  3. वाराणसी: मारपीट के दौरान चली गोली, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
  4. लूठाखुर्द फायरिंग कांड में तीन नामजद पर मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
  5. गांव में विवाद के बाद गोलियां चलीं, पुलिस ने मौके से बरामद किए खोखा कारतूस
  6. चौबेपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग से फैला तनाव, जांच में जुटी पुलिस
 
 फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठाखुर्द गांव में गुरुवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 70 वर्षीय बुजुर्ग लल्लू गुप्ता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के बीच एक पक्ष के युवक ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में एक गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। देखे चौबेपुर से  लईक आफताब की रिपोट 151166686

20260611202521283377306.mp4

20260611202619982863631.mp4

20260611202721305248605.mp4



Subscriber

188749

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना