विकसित कृषि संकल्प अभियान में दी गई खेती की तकनीकी जानकारी
विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड पंडरी कृपाल के ग्रामों कंधरातेजी एवं पिलखांवा में किसान गोष्ठी आयोजित कर खेती की तकनीकी जानकारी दी गई । ग्राम कंधरातेजी में मुख्य अतिथि राधेश्याम ग्राम प्रधान ने कृषकों से जैविक खेती अपनाने तथा ग्राम पिलखांवा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अनिल यादव ग्राम प्रधान ने कृषको मोटे अनाजों की खेती करने का आह्वान किया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने हरी खाद की खेती, धान की सीधी बुवाई, फसल अवशेष प्रबंधन, गन्ना में खरपतवार नियंत्रण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, नैनो उर्वरकों का पर्णीय छिड़काव आदि की जानकारी दी । उपेंद्र प्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि ने बीज भंडार एवं कृषि रक्षा इकाई में अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । सत्य प्रकाश तिवारी बीटीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना, पंकज कुमार चतुर्वेदी एवं शशिकांत वर्मा एटीएम ने कुसुम योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों ग्राम कंधरा तेजी में काशी प्रसाद मिश्रा, मनीष मिश्रा घनश्याम जायसवाल तथा पिलखांवा में राम भवन यादव, घनश्याम तिवारी, हनुमान प्रसाद तिवारी, राम प्रसाद सोनकर आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर सुशील कुमार शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे । गोंडा से पवन कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट 151051049
