EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आशा ट्रस्ट द्वारा बच्चों की क्रियाशीलता विकास के लिए एक पहल
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    11 Jun 2026 20:00 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र समाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के भन्दहा कला कैथी केंद्र पर तीन दिवसीय अहिंसा खिलौना निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में विशेषतौर से केरल से सुबिद के. एस. आए हुए है, आई आई टी दिल्ली से इंजीनियरिंग स्नातक सुबिद "अहिंसा" खिलौनों को बनाने का प्रशिक्षण देते है जो मुख्यत: कबाड़ के चीजों से बनाया जाता है, जिसमें बच्चों की कल्पना शीतला और सृजनात्मकता का विकास होता है। इसके अलावा इन तीन दिनों के प्रशिक्षण में बच्चे पेंटिंग, गीत और ओरिगेमी भी सीखेंगे।

कार्यशाला के बारे में बताते हुए कार्यक्रम संयोजक दीन दयाल सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से कार्यशाला में बच्चे दैनिक जीवन मे निष्प्रयोज्य वस्तुओं जैसे खराब पेन, पुराना अखबार, सीडी, पानी की बोतलें, शादी के कार्ड आदि के रचनात्मक प्रयोग करके अच्छे खिलौने बनाने की विधि सीखेंगे। प्रशिक्षक सुबिद देश भर में ऐसी कार्यशालाओ का आयोजन करते रहते हैं।
आयोजन में प्रमुख रूप से महेश कुमार, अमित, सौरभ, अभिषेक, प्रदीप सिंह, बृजेश कुमार, रमेश प्रसाद, सनी, बबिता, सलोनी आदि का उल्लेखनीय योगदान है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188749

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना