EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मामूली विवाद में चली पिस्टल की गोली से वृद्ध घायल
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    11 Jun 2026 19:55 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट के बीच पिस्टल से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद कर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिट्टी ढोने के दौरान भड़का विवाद
परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह रितेश गुप्ता अपने छोटे भाई के साथ मिट्टी ढोने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रितेश के छोटे भाई के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव में पहुंची गर्भवती युवती भी घायल हो गई। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध को लगी गोली
घायल पक्ष की बहू संजू गुप्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जब उनके पति दिलीप गुप्ता और ससुर लल्लू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी अरुण पांडे पिस्टल लेकर आ गया। आरोप है कि उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली लल्लू गुप्ता को जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे,जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
नरपतपुर से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर
परिजन घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
मौके से मिले दो खोखा कारतूस
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद राजेंद्र यादव और शिव प्रकाश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दो खोखा कारतूस बरामद किए। बरामद खोखों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार दिलीप गुप्ता की तहरीर पर गांव के अनिरुद्ध पांडे, अरुण पांडे और आयुष पांडे के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों ने रितेश गुप्ता के साथ मारपीट की और विरोध करने पर अरुण पांडे ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
वही मौके पर पहुंचे डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार एडिशनल सीपी लिपि नाग्याच ने पीड़िता के परिवार वालों से पूछताछ कर गहनता से जानकारी ली एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में धारा 109(1), 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना