प्रयागराज । भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों की समस्या समाधान के लिए भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की पहल गंगापार कार्यालय में दूसरे दिन गुरुवार को फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के साथ जनसुनवाई की और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को फोन पर निर्देश भी दिया भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य है कि संगठन और जनप्रतिनिधि एक साथ लोगों की समस्या सुने और उनका समाधान कराएं कोई भी अपनी समस्या लेकर भाजपा कार्यालय पर जनसुनवाई में आ सकता है। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार गंगापार कार्यालय पर बुधवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल गुरुवार को फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य तथा शुक्रवार को एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी जनसुनवाई करेंगे। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने लगभग 80 लोगों की समस्या सुनी 10 का मौके पर समाधान कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, कार्तिकेय त्रिपाठी,राधाकांत शुक्ला,तुलसी राम सरोज आत्मा धर दुबे श्याम सुंदर दुबे,जंगी लाल मौर्य, संजय यादव मौजूद रहे । रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
