EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक ही दिन पूर्व प्रधान व पुत्रवधू के निधन पर बिलखे परिजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    11 Jun 2026 18:51 PM



विधायक मोना ने स्वयं व सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से जताया दुख

फोटो-  स्व0 राम सिंह

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय विकासखण्ड के बैजलपुर गांव के कई पंचवर्षीय योजनाओं में प्रधान रहे बाबू राम सिंह 81 का गुरूवार की भोर में निधन हो गया। वह संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष नामवर सिंह के पिता भी थे। इधर दोपहर दिवंगत पूर्व प्रधान राम सिंह की पुत्रवधू नीलम सिंह 50 का भी बीमारी के चलते दिन में लगभग डेढ़ बजे निधन हो गया। परिवार में एक साथ दो मौतों को लेकर परिजन बिलख पड़े। वही पूर्व प्रधान व उनकी पुत्रवधू के निधन की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना गांव पहुंची और शोकाकुल परिजनों से मिलकर स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से संवेदना प्रकट की। स्व0 राम सिंह राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के खांटी समर्थक रहे। तहसील में भी साथी के पिता व भाभी के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, समाजसेवी घनश्याम मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विपिन शुक्ल, शिवरंजन यादव, अबरार अहमद, अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र ने भी स्व0 राम सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना