कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने पेपरलीक, मंहगाई व विद्युत आपूर्ति को लेकर सरकार की असफलता पर बोला हमला
लालगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई करती विधायक आराधना मिश्रा मोना
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को एक दिवसीय दौरे मे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की। कार्यकर्ता बैठक में उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारें जनता की मूलभूत समस्याओ के निस्तारण को तरजीह देने की जगह मुददो को भटकाव दे रही है। उन्होने कहा कि नीट पेपरलीक को लेकर मध्य प्रदेश की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी और महाराष्ट्र की मैथिली सोनवाने की आत्महत्या की घटनाओं के बाद मोदी सरकार की परीक्षा प्रणाली पर देश भर में गंभीर सवाल उत्पन्न हुआ है। उन्होने कहा कि पेपरलीक से मुंह चुरा रही भाजपा इसके सीधे जिम्मेदार देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले पायी। सीएलपी नेता आराधना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के सत्ता में बने रहने के अलोकतांत्रिक दांव से सतर्क और सावधान रहना होगा। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का जबरिया नामांकन रदद होना भाजपा की सीट चोरी को उजागर कर गया है। उन्होने कहा कि महिला आरक्षण का शोर मचा रही भाजपा ने वहां विधायको की पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद भी तीसरे उम्मीदवार को अलोकतांत्रिक ढंग से संसद में भेजने का हथकण्डा अपनाया है। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रसोई गैस सिलेण्डर को मंहगा कर भाजपा ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई को भी मंहगाई के जरिए ठण्डी करने का दर्द दिया है। उन्होने कहा कि डीजल, पेट्रोल तथा एलपीजी व कामर्शियल सिलेण्डर तथा सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से बाजार में जरूरत की चीजें मंहगी हो गयी हैं। विधायक मोन ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद विद्युत आपूर्ति सरकार व पावर कारपोरेशन के कुप्रबंधन के कारण पटरी से उतर चुकी है। उन्होने कहा कि बीजेपी जनता से जुड़ी इन्हीं मूलभूत समस्याओं को हल करने में अपनी विफलता छिपाने के लिए अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। इसके बाद उन्होने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने विधायक आराधना मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्षेत्र के अगई, उमापुर, पूरे छत्तू, भटनी, लोहंगपुर, नरायनपुर में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने जनसंवाद के तहत लोगों को रामपुरखास के विकास की मजबूती की निरन्तरता का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा कि वह सांसद प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर रामपुरखास को विकास की हर जरूरी योजनाओं से जोड़ते हुए इसकी सुसज्जा के प्रयास जारी रखेंगी। इस मौके पर प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय, पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल, मंटू उपाध्याय, सुरेशचंद्र पटेल, धर्मपाल गौतम, एबादुर्रहमान, आशीष कौशल, दारा सिंह, श्रीराम वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, त्रिभु तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, छोटे लाल सरोज, राजकुमार मिश्र, जगदीश नारायण तिवारी, दयाराम वर्मा, अशोक सिंह, राकेश सिंह, आनन्द पाण्डेय, मकदूम सिंह, महादेव मिश्र, राजू माली, विद्याधर पाण्डेय, शशीन्द्र शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, गुडडू सिंह आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
