फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक जगदीशपुर कस्बे में प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और पत्रकारों के हित में निरंतर संघर्ष एवं सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से विनोद सिंह, प्रमोद जायसवाल, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. सतीश चंद्र यादव, डॉ. राम प्रताप विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार एवं सुनील सिंह उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
