EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ कोतवाली पुलिस व एसओजी पश्चिमी जोन आगरा की संयुक्त पुलिस टीम ने लगभग 40 किलो गांजा को पकड़ा
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 54
    11 Jun 2026 16:31 PM



आगरा कस्बा खेरागढ़ थाना कोतवाली खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने  दिनांक 10 जून 2026 दिन बुधवार मध्य रात्रि को पुलिस को सूचना  मिली थी एक तस्कर राजस्थान से गांजा सप्लाई करता है तत्काल पुलिस टीम में चौकसी हुआ सगन चेकिंग क्षेत्र में जगह-जगह शुरू कर दी गईlथाना -खेरागढ़ क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खेरागढ़ पुलिस, एसओजी पश्चिमी जोन और सर्विलांस सेल पश्चिमी जोन आगरा की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 39.580 किलो ग्राम बरामद किया है। बरामद गांजे की खेप राजस्थान से इटावा ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात 10 जून 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आगरा-जगनेर मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और ग्राम नगला विष्णु के निकट रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

कुछ समय बाद बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद कट्टे से बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र पुत्र राम रतन सिंह आरोपी की पहचान सामने आई है

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान विरेन्द्र के रूप में बताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान था। जल्दी पैसा कमाने की लालच में उसने गांजे की तस्करी शुरू कर दी। उसने बताया कि यह खेप वह राजस्थान से लेकर आया था और इटावा क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहा था।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खेरागढ़ में मुकदमा संख्या 110/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी/60 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है

खेरागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना