बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार में बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहाँ एक ज्वेलरी सह बर्तन व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर लूटपाट की गई। वारदात के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई। दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे व्यवसायी
पीड़ित दुकानदार रविन्द्र दास रोज की तरह बुधवार रात करीब 8:00 बजे अपनी ज्वेलरी और बर्तन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हसनपुर बाजार स्थित शनि मंदिर के पास वाली गली में पहले से घात लगाए छह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।हवाई फायरिंग कर छीना थैला
अपराधियों ने व्यवसायी को डराने के लिए हवाई फायरिंग की और उनके हाथ से सामानों से भरा थैला छीन लिया। पीड़ित के मुताबिक, छीने गए थैले में:दुकान की चाबियाँ,एक मोबाइल फोन और कुछ नकद रुपए शामिल थे।
जांच में जुटी पुलिस, खोखा बरामद
घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस का खोखा (खोका) भी बरामद किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। देखे समस्तीपुर से दिनेश पासवान की रिपोट
- समस्तीपुर में ज्वेलरी व्यवसायी से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने छीना थैला
- हसनपुर बाजार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पिस्तौल के बल पर लूटपाट
- दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी को छह हथियारबंद बदमाशों ने घेरा
- शनि मंदिर के पास लूट की वारदात, पुलिस को मिला कारतूस का खोखा
- समस्तीपुर में व्यवसायी से लूट के बाद दहशत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- हवाई फायरिंग कर नकदी और मोबाइल लूटा, हसनपुर बाजार में सनसनी
