EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुढ़िया माई मंदिर में गूंजा रामनाम, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 77
    11 Jun 2026 09:31 AM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । प्रधानमंत्री के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बुढ़िया माई मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और जनसहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। चरगांवा ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात दोपहर तीन बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति में सराबोर हो गए। मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति गीत, मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
धार्मिक आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर सामाजिक सौहार्द, एकता और धार्मिक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसी जनभागीदारी और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गोरखपुर से सांसद Ravi Kishan सहित बृजेश सिंह ‘गुड्डू’, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना, दीपक सिंह, दीपू सिंह, ओम प्रकाश चौहान, राम केवल पासवान, राकेश कन्नौजिया, उमेश कन्नौजिया, राज कुमार पाल, राज कुमार भारती, शिव कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, जनएकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985

 

 



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना