EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता जागरूकता रैली से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    10 Jun 2026 20:27 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से बचने का आह्वान किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने बताया कि जनपद में स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामवासियों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। उन्होंने बताया कि विकासखंड मंगरौरा के कंधईपुर बाजार तथा विकासखंड लालगंज के कौशलपुर बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री का संग्रहण कर उनका सुरक्षित निस्तारण कराया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो", "स्वच्छ बाजार-स्वस्थ समाज" तथा "कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक को दूर भगाएं" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े एवं जूट से बने थैलों का प्रयोग करें तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास और बेहतर जीवनशैली को भी बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान जनसहभागिता के माध्यम से ही सफल हो सकते हैं और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। अभियान के समापन पर उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने गांवों और बाजारों को स्वच्छ एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला पंचायत राज विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना